{"_id":"59ce92164f1c1b6d548b4f7b","slug":"91506710038-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिता में कृषि कॉलेज की टीम बनीं सर्वश्रेष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिता में कृषि कॉलेज की टीम बनीं सर्वश्रेष्ठ
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में आयोजित छह दिवसीय में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए फुटबाल मैच में कृषि महाविद्यालय की टीम विजेता और बेसिक साइंस कॉलेज की टीम रनरअप रही।
अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं की सभी प्रतिस्पर्धाओं में कृषि महाविद्यालय की टीम सर्वश्रेष्ठ और वेटरनरी महाविद्यालय की टीम रनरअप रही। समारोह में मुख्यातिथि कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल ने कहा कि प्रतियोगिता में शीर्ष रहने वाले विद्यार्थी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से आयोजित की जाने वाली उतर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतिस्पधओं में भाग लेंगे। प्रो. सरयाल ने सभी प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले छात्रों की प्रशंसा की और टीमों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफियां दीं। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि शेरे कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कृषि विवि के पूर्व विद्यार्थी डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। खेलें सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायता करती हैं। छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. एके गोयल ने समापन समारोह में स्वागत भाषण पढ़ा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जीडी शर्मा ने किया। इस मौके पर पर विश्वविद्यालय के सभी संविधिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष और छात्र मौजूद रहे।