फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बैंक के अंदर से ही महिला के बैग से उड़ा लिए 60 हजार

बैंक के अंदर से ही महिला के बैग से उड़ा लिए 60 हजार

Wed, 05 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बैंक के अंदर से ही महिला के बैग से उड़ा लिए 60 हजार
गगल (कांगड़ा)। पंजाब नेशनल बैंक की गगल शाखा में एक बुजुर्ग महिला के बैग से 60 हजार रुपये चोरी हो गए। जानकारी के अनुसार पूर्व जेसीओ की विधवा बगली निवासी हरवंतो देवी (62) ने पंजाब नेशनल बैंक की गगल शाखा से सुबह करीब 11:30 बजे अपने पेंशन खाते से 60 हजार रुपये निकाले। इसके बाद उन्होंने घर से लाए पचास-पचास रुपये के पुराने नोटों को बैंक काउंटर में ही बदलवाया और कैश काउंटर से हटते ही उन्होंने देखा कि उनके बैग से बैंक से निकलवाए 60 हजार रुपये गायब हैं। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत शाखा प्रबंधक पवन शर्मा को दी। शाखा प्रबंधक ने भी तुरंत इस बारे में पुलिस थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस थाना गगल के जांच अधिकारी संजय कुमार घटना की सूचना पाकर तुरंत बैंक परिसर में पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पुलिस और बैंक अधिकारी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। शीघ्र ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed