फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नड्डी-भागसू में साढ़े छह इंच बर्फबारी

नड्डी-भागसू में साढ़े छह इंच बर्फबारी

Sun, 06 Jan 2019 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
नड्डी-भागसू में साढ़े छह इंच बर्फबारी
नड्डी-भागसू में साढ़े छह इंच बर्फबारी
विज्ञापन

मैक्लोडगंज ने भी ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, लोगों ने की अठखेलियां, सड़कें हुईं जाम
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज ने रविवार को पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। पर्यटन स्थल नड्डी और भागसू में जहां साढ़े 6 इंच के आसपास बर्फबारी दर्ज की गई, वहीं मैक्लोडगंज भी पूरी तरह से बर्फ के आगोश में समा गया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते पर्यटन नगरी स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सराबोर रही। दिन भर पर्यटक और स्थानीय लोग बर्फ में अठखेलियां करते नजर आए। इसके अलावा पर्यटन नगरी की सड़कें भी पूरी तरह से जाम हो गईं। पर्यटन नगरी में शनिवार से शुरू हुई बर्फबारी रविवार को भी जारी रही। इस दौरान धौलाधार की पहाड़ियों, त्रियूंड, भागसूनाग, नड्डी, सतोवरी, मैक्लोडगंज, गलू और धर्मकोट सहित अन्य साथ लगते क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं पर्यटन नगरी में हुए ताजा हिमपात के कारण जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। इस दौरान पर्यटन नगरी के कुछ हिस्सों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। पर्यटन नगरी डल और नड्डी में रविवार सुबह से ही बिजली बाधित रही, जबकि अन्य क्षेत्रों में बिजली के कारण कुछ खास दिक्कत नहीं हुई। वहीं भारी संख्या में स्थानीय लोग भी बर्फबारी में अठखेलियां करने के लिए नड्डी, डल, मैक्लोडगंज, भागसूनाग आदि क्षेत्रों में पहुंचे। इसके चलते सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।


मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड
रविवार को पहाड़ों पर जहां जमकर बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन भर बारिश का दौर जारी रहा। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए संजीवनी मानी जा रही है। शनिवार से शुरू हुई बारिश के कारण किसानों और बागबानों के चेहरों पर भी खुशी का माहौल था। बारिश के कारण चंगर क्षेत्रों में बीजी गई गेहूं की फसल को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed