{"_id":"5a8865dd4f1c1b93268baa66","slug":"81518888413-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर में बीपीएल के लिए 1479 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर में बीपीएल के लिए 1479 आवेदन
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपूर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में बीपीएल परिवारों के चयन के लिए 29 जनवरी से शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत नूरपुर विकास खंड की 43 पंचायतों से 1479 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी (नागरिक) नूरपुर आबिद हुसैन सादिक ने दी। शनिवार को खंड विकास कार्यालय नूरपुर में बीपीएल परिवारों के चयन के सत्यापन के लिए वार्ड स्तर पर गठित समितियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों में 247 आपत्तियां तथा 1242 प्रार्थना पत्र बीपीएल सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में नूरपूर विकास खंड में 2934 परिवार बीपीएल सूची में शामिल हैं। अभियान के तहत 29 जनवरी से 28 अप्रैल तक बीपीएल चयन की प्रक्रिया का कार्य पूर्ण होगा। विकास खंड में प्राप्त प्रार्थना पत्रों की छंटाई का कार्य विभाग ने पूरा कर लिया है। 19 फरवरी से एक मार्च के मध्य इन प्रार्थना पत्रों का ग्राम पंचायत स्तर पर गठित तीन सदस्यीय कमेटी द्वारा अपने-अपने वार्ड में घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। 3 से 14 मार्च के मध्य सत्यापित रिपोर्ट को वार्ड स्तर की उप ग्राम सभा में चर्चा के लिए रखा जाएगा। इसके उपरांत 15 से 17 मार्च तक समितियां रिपोर्ट का पुनर्वलोकन किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि 19 से 23 मार्च के मध्य सत्यापन समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट का खंड स्तर पर संकलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 मार्च, 01, 08, 15 तथा 22 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में होने वाली ग्राम सभा की बैठकों में रिपोर्ट को चर्चा के लिए रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 से 26 मार्च के दौरान विकास खंड अधिकारी द्वारा संकलित रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत कर दी जाएगी। इसके बाद 28 अप्रैल तक बीपीएल परिवारों की अंतिम सूची उपायुक्त कार्यालय में तैयार की जाएगी। इस अवसर पर खंड विकास कार्यालय के अधीक्षक राकेश सहोत्रा, पंचायत निरीक्षक पवन ठाकुर, कार्यवाहक समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी, समीर सहोत्रा के अलावा मुख्य सेविका तृप्ता देवी तथा चयन कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन