{"_id":"5a242e9b4f1c1b9f678bf305","slug":"81512320667-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथक में नितीश, शास्त्रीय संगीत में आरती प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथक में नितीश, शास्त्रीय संगीत में आरती प्रथम
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परागपुर (कांगड़ा)। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग धर्मशाला के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या) परागपुर में संपन्न हुई। समापन समारोह में एसडीएम देहरा मलोक सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि को जिला खेल अधिकारी संजय शर्मा ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्हें युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही गतिविधियों से अवगत करवाया। वहीं, एसडीएम ने युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभाग के कर्मचारियों की प्रशंसा की और युवाओं की भी सराहना की जो अपनी पुरातन संस्कृति एवं रीति रिवाज को अपनाए हुए हैं और अन्यों को भी इनसे जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी वास्तविक पहचान अपनी संस्कृति से ही है और उन्हें यह देखकर काफी अच्छा लगा कि युवा अपनी संस्कृति की पहचान को जिंदा रखने को प्रयासरत हैं। कथक में परागपुर ब्लॉक के नितीश प्रथम, रैत के सौरभ द्वितीय और धर्मशाला की अनुराधा तृतीय स्थान पर रहे। शास्त्रीय संगीत में परागपुर की आरती डोगरा प्रथम, पंचरुखी ब्लॉक के कर्ण और धर्मशाला की अनुराधा द्वितीय स्थान पर रहे। एकांकी में रैत प्रथम और धर्मशाला द्वितीय स्थान पर रहा। लोक गायन में परागपुर प्रथम और रैत द्वितीय स्थान पर रहा। लोकनृत्य में परागपुर प्रथम और रैत द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि सांत्वना पुरस्कार धर्मशाला को मिला। एलोकेशन में रैत की नैंसी प्रथम और शिल्पा द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में जज की भूमिका डॉ. सुरिंद्र शर्मा, डॉ. हेमंत शर्मा और कुलदीप राणा ने बखूबी निभाई। एसडीएम ने विजेता युवाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायत परागपुर प्रधान सुदेश कुमारी, उपप्रधान मदन गोपाल, पूर्व पंचायत प्रधान रुपिंद्र सिंह डैनी, अध्यापक वर्ग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के कर्मचारी और गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन