फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   75 new corona positive, 2 deaths in Kangra

नौ छात्रों व दो शिक्षकों सहित जिला में 75 नए मामले

Fri, 22 Oct 2021 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
75 new corona positive, 2 deaths in Kangra
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में वीरवार को नौ स्कूली विद्यार्थियों और दो शिक्षकों सहित कोरोना संक्रमण के 75 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 48 मरीजों ने वायरस को मात भी दी है। वीरवार को दो संक्रमित बुजुर्गों की वायरस के कारण मौत भी गो गई है, इसमें मटौर गांव के 77 वर्षीय बुजुर्ग की होम आइसोलेशन और सरी घैरा गांव के 88 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा अस्पताल ले जाते समय मौैत हो गई।
विज्ञापन

वहीं संक्रमितों में सराह के टोंग हाई स्कूल के नौ विद्यार्थी, खुंडियां स्कूल का शिक्षक और खनियारा स्कूल की शिक्षिका शामिल हैं। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों के लोग भी संक्रमित हुए हैं। इस समय जिले में कोरोना के एक्टिव केस 523 पहुंच गए हैं। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं।इस समय ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 49958 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 48317 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है।
विज्ञापन

वहीं 1114 संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान अस्पतालों या होम आइसोलेशन में मौत हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन पात्र व्यक्तिों ने अभी तक वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वे समय रहते इस अभियान का हिस्सा बनें और कोविड की संभावित तीसरी लहर को समय पर रौैका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 अक्तूबर को छात्रा में सर्दी, खांसी और बुखार के थे लक्षण
धर्मशाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलेटी की छात्रा की कोरोना संक्रमण के कारण मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। जानकारी के अनुसार यहा छात्रा 12 अक्तूबर को बीमार हो गई थी। उसके बाद छात्रा स्कूल नहीं आई थी और किसी निजी अस्पताल में अपना उपचार करवा रही थी। छात्रा में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण पाए गए थे। वहीं 20 अक्तूबर को छात्रा की तबीयत खराब होने के कारण परिजन उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले गए थे। 20 अक्तूबर को छात्रा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। वहीं थोड़ी देर बाद संक्रमण के कारण उसकी मृत्यु हो गई। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि एहतियातन बाकी छात्रों, शिक्षकों व गांव के लोगों के सैंपल भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed