फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   वजीर राम सिंह मेमौरियल स्कूल पर लगा ताला

वजीर राम सिंह मेमौरियल स्कूल पर लगा ताला

Wed, 09 May 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
वजीर राम सिंह मेमौरियल स्कूल पर लगा ताला
वजीर राम सिंह मेमोरियल स्कूल पर लटका ताला
विज्ञापन

नौ अप्रैल को नूरपुर स्कूल बस हादसे के बाद से अस्थायी रूप से बंद था स्कूल
117 छात्रों को स्कूल प्रबंधन ने जारी किए सर्टिफिकेट
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। चेली गांव में स्कूल बस हादसे के बाद सुर्खियों में आए वजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल हाई स्कूल गुरचाल को दो मई को प्रशासन के निर्देश पर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, उस स्कूल को प्रबंधन ने अब स्थायी रूप से बंद कर दिया है। हालांकि नौ अप्रैल को स्कूल बस हादसे के बाद से ही स्कूल बंद चल रहा था, लेकिन बच्चों की पढ़ाई को मद्देनजर रखते हुए कुछ अभिभावकों के दबाव के चलते दो मई को दोबारा स्कूल खोलने को लेकर मृतक बच्चों के परिजनों के विरोध के बाद प्रशासन ने शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इसे बंद करवा दिया था।

बस हादसे से पहले स्कूल में कुल 154 बच्चों ने विभिन्न कक्षाओं में दाखिला लिया था। इनमें से स्कूल प्रबंधन ने पहली कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा के 117 बच्चों को स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट (एसटीसी) जारी कर दिए हैं। चूंकि स्कूल में नर्सरी से यूकेजी क्लासों में दाखिला लेने वाले 37 अन्य छात्रों ने दाखिला लिया था, उन्हें अन्य स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए एसटीसी की आवश्यकता नहीं है। स्कूल के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने बताया कि प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को दो मई को कुछ समय के लिए स्कूल को बंद रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई करीब एक माह बीतने के बाद भी सुचारु न होने के चलते प्रबंधन ने संस्थान को स्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया और सभी छात्रों को एसटीसी जारी कर दिए गए हैं। उधर, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों को एसटीसी जारी कर दिए हैं। इनमें पहली से पांचवीं कक्षा के 33 छात्रों, छठी से आठवीं कक्षा के 24 और नौवीं से दसवीं कक्षा तक के 60 छात्रों को एसटीसी जारी किए गए हैं। इस संदर्भ में एसडीएम नूरपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि एसटीसी जारी होने के बाद सभी छात्रों की ओर से निजी और आसपास के क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया जा रहा है और अब ये सभी छात्र अपनी पढ़ाई को सुचारु कर सकेंगे। अभिभावकों की मानें तो ठेहड़, गुरचाल, खुआड़ा, मलकवाल और सदवां में सरकारी स्कूल हैं, लेकिन इन स्कूलों में बुनियादी ढांचे और स्टाफ की कमी के चलते मजबूरन निजी स्कूलों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed