फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   परिवहन पेंशनरों की पेंशन का स्थाई समाधान करे सरकार...पुरी

परिवहन पेंशनरों की पेंशन का स्थाई समाधान करे सरकार...पुरी

Tue, 05 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
परिवहन पेंशनरों की पेंशन का स्थाई समाधान करे सरकार...पुरी
कांगड़ा। परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक प्रदेशाध्यक्ष बलराम पुरी की अध्यक्षता में कांगड़ा में हुई। इसमें परिवहन निगम के पेंशनरों की पेंशन और अन्य वित्तीय लाभों को लेकर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री वीर सिंह चौहान की ओर से उपस्थित सदस्यों को अवगत करवाया कि प्रदेश कार्य समिति की ओर से पेंशन और अन्य वित्तीय लाभों के भुगतान के संदर्भ में 11 नवंबर 2017 को राज्यपाल को पत्र लिखा गया था। इस मसले पर राजभवन की ओर से प्रदेश सरकार को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए 22 नवंबर को पत्र लिखा। मंच के कार्यकारी अध्यक्ष चमन लाल पुंडीर ने सरकार के वित्त सचिव से संपर्क किया और उसी दिन वित्त सचिव ने निगम प्रबंधन को सितंबर और अक्तूबर की पेंशन जारी करने के आदेश दिए हैं। पुरी ने सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन और वित्तीय लाभों का भुगतान और लीव इन कैशमेंट का भी शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। पुरी ने कहा कि ऐसे पेंशन धारकों को बिना पेंशन के अपने परिवार का पोषण करने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने सरकार से पेंशन का स्थायी समाधान करने की भी मांग की है। बैठक में हरनाम सिंह जरयाल, प्रकाश चौधरी, संसार चंद पठानिया, कृपाल पठानिया, कुलदीप चंद, निर्मल सिंह, ओम प्रकाश, अंबिका प्रसाद, अशोक कुमार, मोहन लाल, राम नाथ, सुभाष शर्मा, सिमरो देवी, विद्या देवी, लज्या देवी, मलका देवी, बिमला, सिकंद्रा, गुड्डो, अमृति, हरभजन सिंह, राम नाथ, मेहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed