फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   रैली स्थल के लिए ऑनलाइन मिलेगी अनुमति: डीसी

रैली स्थल के लिए ऑनलाइन मिलेगी अनुमति: डीसी

Sat, 14 Oct 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
रैली स्थल के लिए ऑनलाइन मिलेगी अनुमति: डीसी
धर्मशाला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी सीपी वर्मा ने लोगों को वीवीपैट के बारे में शिक्षित करने के लिए मतदाता मार्गदर्शिका पुस्तिका जारी की। इसमें वीवीपैट के इस्तेमाल के बारे में जानकारी देने के अलावा मतदान केंद्रों पर दी जाने वाली सुविधाओं और जन सुविधा के लिए चुनाव प्रक्रिया की दृष्टि से महत्वपूर्ण अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी प्रकाशित किए गए हैं।
विज्ञापन

सीपी वर्मा ने पत्रकारवार्ता से कहा कि जिला में मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी के लिए प्रयास किए जाएंगे। चुनावों के शांतिप्रिय, निष्पक्ष एवं सुचारू निष्पादन के लिए गठित 45 उड़नदस्तों और 45 स्थैतिक निगरानी टीमों ने कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को वीवीपैट के प्रयोग बारे में शिक्षित करने के लिए जिला के प्रत्येक मतदान केंद्र पर ईवीएम के साथ वीवीपैट का प्रदर्शन किया जा रहा और उन्हें संचालन का डेमो दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार राजनीतिक दलों अथवा निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनावी रैलियों और चुनाव से जुड़ी अनुमतियों के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। उन्हें इसे लेकर अनुमति भी ऑनलाइन ही मिलेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मस्त राम भारद्वाज, एएसपी शिव कुमार शर्मा निर्वाजन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला में होंगे 1553 मतदान केंद्र
जिला में 1553 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। ओल्ड एज होम दाड़ी में स्थापित मतदान केंद्र का संचालन पूरी तरह दिव्यांग करेंगे। जिला में 291 क्रिटिकल और 162 वल्नरबल मतदान केंद्र चिहिंत किए गए हैं, जहां केंद्रीय पैरालीलिट्री बल तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य की सीमाओं पर तैनात होंगे मोबाइल यूनिट: एसपी
एसपी डॉ. रमेश छाजटा ने कहा कि 18 अंतर्राज्यीय नाकों पर अभी जिला पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। शीघ्र ही पैरामीलिट्री बल के जवान तैनात किए जाएंगे। राज्य की सीमाओं पर भी उनकी मोबाइल यूनिट तैनात रहेंगी। जिले के सभी शस्त्र धारकों से आग्रह किया कि वे अपने लाइसेंस शुदा शस्त्र नजदीकी थाने में जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed