फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सीएम के समक्ष उठाएंगे पुरानी पेंशन बहाली की मांग

सीएम के समक्ष उठाएंगे पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Wed, 12 Jul 2017 10:55 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
सीएम के समक्ष उठाएंगे पुरानी पेंशन बहाली की मांग
जवाली (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा पेंशनर्स संघ इकाई जवाली की बैठक इकाई अध्यक्ष यशपाल सिंह (सेवानिवृत्त प्रिंसिपल) की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों की विभिन्न मांगों पर विचार-विमर्श किया गया और उनको हल करवाने के लिए रणनीति तैयार की गई। पेंशनर्स संघ ने 65, 70, 75 की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को 5, 10, 15 प्रतिशत का लाभ देने की मांग को उठाया। पेंशनरों ने कहा कि 65, 70, 75 की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को 5, 10, 15 प्रतिशत का मूल बेसिक पेंशन में समायोजित करने की घोषणा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 17 दिसंबर 2016 को की थी लेकिन, आजतक इसको अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है, जिसे अतिशीघ्र पूरा किया जाए। यशपाल सिंह ने कहा कि पेंशनरों की मांगों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष एक बार फिर से उठाया जाएगा तथा इन मांगों को पूरा करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके उपरांत पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र के फार्म भरवाए गए। इस अवसर पर इकाई के पूर्व प्रधान सुभाष चंद गौतम, गुरचरण सिंह, मनोहर लाल, शंभू नाथ, विनोद मनकोटिया, हेम राज, दया राम, रमेश कौंडल, कर्म चंद जंडौरिया, बालकृष्ण शर्मा, स्वर्ण लता, बचना देवी, समरजीत गुप्ता सहित काफी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed