फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नगरोटा के अफसरों के मोबाइल 24 घंटे रहेंगे ऑन

नगरोटा के अफसरों के मोबाइल 24 घंटे रहेंगे ऑन

Wed, 05 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा के अफसरों के मोबाइल 24 घंटे रहेंगे ऑन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां उपमंडल में मानसून के मद्देनजर किसी भी आपदा से निपटने के लिए एसडीएम सिद्धार्थ आचार्य ने सभी विभागों के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को 15 सितंबर तक अपने मोबाइल 24 घंटे ऑन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय मशीनरी की सूचना 3 दिन के भीतर एसडीएम कार्यालय में उपलब्ध कराने और मशीनरी के संचालकों के मोबाइल नंबर मुहैया करवाने को भी कहा। एसडीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए कि संबंधित पंचायतों में युवक मंडलों के 10-10 स्वयंसेवी तैयार करें, ताकि किसी भी आपदा के समय उनकी सेवाएं प्राप्त की जा सकें। इसके मद्देनजर उपमंडल स्तर के सभी विभागों के अधिकारियों का एक वहाट्सऐप ग्रुप भी बनाया गया, जिसमें सूचना के आदान-प्रदान को आसानी रहे। बैठक में डीएसपी, एसएचओ, बीडीओ, स्वास्थ्य खंड अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed