फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   71 thousand rupees missing from a girl's account as soon as Aadhaar is linked

बैंक डिटेल शेहर करते ही युवती के खाते से 71 हजार गायब

Tue, 02 Mar 2021 12:37 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
71 thousand rupees missing from a girl's account as soon as Aadhaar is linked
जवाली (कांगड़ा)। जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जरा सी लापरवाही का फायदा उठाकर शातिर पलभर में आपकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसा ही मामला पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत करडियाल की एक युवती के साथ पेश आया। युवती के खाते से शातिरों 71 हजार रुपये गायब कर दिए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक करडियाल निवासी प्रिया कौंडल ने जवाली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि 23 फरवरी को उसे 800 रुपये रुकने का मैसेज आया और उसने मैसेज आते ही तुरंत उसी नंबर पर कॉल की। इस पर दूसरी तरफ से व्यक्ति बोला कि हम पंजाब नेशनल बैंक से बात कर रहे हैं और आपके जो पैसे रुके हैं, उसके लिए एक लिंक भेजा है। उसमें आधार कार्ड लिंक करने की बात कही। लिंक करने के बाद पीएनबी की बैंक शाखा लब के खाते से 4989 रुपये निकलने का मैसेज आया। उसी समय उसे शक हुआ और वह तुरंत बैंक में गई। वहीं अगले दिन 24 फरवरी को फिर दोबारा से एफडी से 66362 रुपये कट गए।
विज्ञापन

युवती ने तुरंत पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवा दी। इस संबंध में पंजाब नेशनल बैंक लब के प्रबंधक शुभरोतो सिंह ने बताया कि युवती ने ओटीपी और आधार कार्ड शेयर कर दिया था, जिस कारण पैसे कट गए हैं। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। पुलिस थाना जवाली के एसएचओ प्रशांत ठाकुर ने बताया कि लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक में जाकर छानबीन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed