फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   निजी अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर में महिला मौत मामले में जांच शुरु

निजी अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर में महिला मौत मामले में जांच शुरु

Mon, 07 Jan 2019 11:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर में महिला मौत मामले में जांच शुरु
निजी अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन

में महिला मौत मामले में जांच शुरू
तीन जनवरी को महिला की ऑपरेशन के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
टांडा में हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गठित की थी जांच कमेटी
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर(कांगड़ा)। सिविल अस्पताल पालमपुर में एक निजी अस्पताल की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में महिला की मौत मामले की जांच शुरू हो गई है। मामले में गठित तीन सदस्यीय टांडा मेडिकल कॉलेज की टीम जल्द पालमपुर अस्पताल का दौरा कर निजी अस्पताल के जब्त किए गए रिकॉर्ड की जांच करेगी। सिविल अस्पताल पालमपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से अधिकृत दिल्ली के एक निजी अस्पताल ने चार दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया था। तीन जनवरी को अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में बच्चादानी की रसौली के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की हालत गंभीर हो गई थी। इस पर महिला को टांडा मेडिकल रेफर कर दिया गया था। लेकिन, टांडा मेडिकल पहुंचते ही महिला सीमा (38) गांव टिबी इंदौरा की मौत हो चुकी थी। महिला की मौत का पता चलते ही स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल का सारा रिकॉर्ड जब्त कर लिया था। साथ ही जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगी। महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस समेत मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, एसपी कांगड़ा और एसडीएम इंदौरा से भी कर दी है। महिला का ऑपरेशन तीन जनवरी शिविर में निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने सिविल अस्पताल पालमपुर में किया था। उधर, सिविल अस्पताल पालमपुर के एमएस डॉ. विनय महाजन ने कहा कि निजी अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर में हुई महिला की मौत की जांच शुरू हो गई है। टीम जल्द पालमपुर अस्पताल का दौरा कर निजी अस्पताल के रिकॉर्ड को भी खंगालेगी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed