फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   फोरलेन की मुआवजा राशि बढ़ाने की उठाई मांग

फोरलेन की मुआवजा राशि बढ़ाने की उठाई मांग

Sat, 17 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन की मुआवजा राशि बढ़ाने की उठाई मांग
नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी फोरलेन की जद में आ रहे कंडवाल से जौंटा क्षेत्र के प्रभावितों ने उचित मुआवजा दिलवाने के लिए पूर्व विधायक अजय महाजन की अगुवाई में एसडीएम नूरपुर आबिद हुसैन सादिक को ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक अजय महाजन ने एसडीएम के समक्ष प्रभावितों की मांग को रखते हुए कहा कि पठानकोट-मंडी फोरलेन के तहत नूरपुर विस क्षेत्र के कंडवाल से जौंटा तक के क्षेत्र में सरकार ने जो मुआवजा प्रति मरला तय किया है, वह नाममात्र है। महाजन ने कहा कि राष्ट्रीय राज मार्ग पर लाखों रुपयों की संपत्ति का मूल्य भी सरकारी मूल्य के अनुसार नहीं, बल्कि बाजार मूल्य के अनुसार तय किया जाए। पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासी फोरलेन के विरोधी नहीं हैं, बल्कि विरोधाभास भूमि के मूल्य पर है। नूरपुर विस क्षेत्र में कंडवाल से लेकर जौंटा तक सैकड़ों दुकानें और रिहायशी मकान हैं। सरकार ने यदि प्रभावितों को उचित मूल्य नहीं दिया, तो सरकार की सड़क तो बन जाएगी लेकिन सैकड़ों लोग सड़क पर आ जाएंगे। इसकी जिम्मेदार सरकार खुद होगी। पूर्व विधायक ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि प्रभावितों को उनकी भूमि का मूल्य मार्केट रेट पर दिलवाया जाए। साथ में जिन प्रभावितों के मकान फोरलेन की जद में आधे भी आते हैं, उन लोगों को पूरे मकान की कीमत दी जाए। फोरलेन की जद में आने के बाद विस्थापित लोगों को जगह का प्रावधान किया जाए। इस संदर्भ में एसडीएम आबिद हुसैन ने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि वह उनकी मांग को सरकार की गठित की गई कमेटी तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव पप्पी, ब्लॉक समिति के चेयरमैन संदेश डढवाल सहित क्षेत्र के कई प्रभावित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed