{"_id":"5970eff44f1c1bc27f8b4726","slug":"61500573684-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रैंक वन पेंशन की खामियां दूर की जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन रैंक वन पेंशन की खामियां दूर की जाएं
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पूर्व सैनिक संगठन ने केंद्र सरकार से वन रैंक वन पेंशन की खामियों को दूर करने की मांग की है। संगठन की खंड इकाई नगरोटा बगवां की आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों की विधवाओं को समय पर पेंशन प्रदान करने की मांग भी की गई। इकाई अध्यक्ष कै. कर्म सिंह धीमान ने बताया कि इस वर्ग की अन्य मांगों में मिल्ट्री सर्विस पे के अंतर्गत जेसीओ और जवानों के अंतर को दूर करने, सीएसडी कैंटीन में मनमर्जी की व्यवस्था को दुरुस्त करने, सीएसडी कैंटीन में वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक सहयोगी को साथ ले जाने की पूर्व व्यवस्था बहाल करने, आरएनटी कमीशन रैंक को 1983 के वेतन को लागू करने और तीन लड़ाइयों में भाग ले चुके सैनिकों के परिवारों को आजाद हिंद सेना की तर्ज पर सुविधाएं प्रदान करना आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में 28 जुलाई को संगठन के इकाई मुख्यालय समलोटी में खंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में मांगों का प्रस्ताव पारित कर एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को प्रेषित करके उक्त मांगों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में हाल ही में जम्मू-कश्मीर में वीरगति को प्राप्त हुए वीर सैनिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त की गईं। बैठक में कर्नल रमेश वालिया, कै. राजिंदर सिंह, कै. मदन कटोच, विक्रम सिंह, गुरचरण सिंह, सुरिंदर, देश राज, बुद्धि चंद, मनसा राम, सूबेदार राजिंदर तथा प्रवीण डोगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन