फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   गज खड्ड में एक घंटे तक फंसी रहीं दो लोगों की जान

गज खड्ड में एक घंटे तक फंसी रहीं दो लोगों की जान

Thu, 20 Jul 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
गज खड्ड में एक घंटे तक फंसी रहीं दो लोगों की जान
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां की गज खड्ड में वीरवार दोपहर बाद भारी बारिश के कारण पानी के तेज बहाव में एक ट्रैक्टर चालक और उसका साथी मजदूर फंस गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक स्थानीय चरवाहे जोगेंद्र पाल ने अपनी जान जोखिम में डाल कर दोनों को सुरक्षित खड्ड से बाहर निकाल लिया। वहीं, घटना की सूचना देने के बाद भी नगरोटा सूरियां पुलिस दो घंटे के बाद मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुुसार नगरोटा सूरियां में रेस्ट हाउस के नीचे गज खड्ड में वीरवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे दो ट्रैक्टर रेत-बजरी निकालने घुसे। उस समय खड्ड में पानी कम था लेकिन बारिश के कारण एकाएक खड्ड में पानी का बहाव बढ़ गया। आसपास पशु चरा रहे चरवाहों ने यह देखकर उन्हें आवाजें लगाईं, लेकिन वे उनकी आवाज नहीं सुन पाए। इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक सहित तीन लोग खड्ड से ट्रैक्टर सहित बाहर निकलने में सफल रहे लेकिन दूसरे ट्रैक्टर का चालक सन्नी और उसका साथी सोनू निवासी नगरोटा सूरियां खड्ड के उफान में फंस गया। इस दौरान खड्ड के किनारे लोगों का तांता लग गया और किसी ने नगरोटा सूरियां चौकी पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी लेकिन करीब दो घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। इस दौरान एक चरवाहे जोगेंद्र ने जान जोखिम में डालकर दोनों को खड्ड से बाहर निकाला। बाद में जेसीबी से खड्ड में फंसे ट्रैक्टर को निकाला गया। करीब साढ़े पांच बजे नगरोटा सूरियां पुलिस कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक रेस्कयू आपरेशन पूरा हो चुका था। वहीं, एसएचओ जवाली तिलक राज ने कहा कि बरसात में चेतावनी के बावजूद लोग खड्डों-नालों में जा रहे हैं। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed