{"_id":"6161b1428ebc3e628c15dfbc","slug":"56-people-corona-infected-in-kangra-one-died-kangra-news-sml3866757136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में 56 लोग संक्रमित व एकमरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा में 56 लोग संक्रमित व एकमरीज की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 56 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 48 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। इस समय जिले में कोरोना के एक्टिव केस 404 पहुंच गए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि नगरोटा सूरियां के वास्सा गांव के 60 वर्षीय व्यक्ति की टांडा अस्पताल में मौत हो गई है।
उन्होंने कहा कि एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं और लोगों को अब ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 49,353 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 47,848 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है।
वहीं 1097 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उधर, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें और मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। वहीं, उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई है वे समय पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।