{"_id":"5c38e3b6bdec22734c6bf776","slug":"51547232182-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा अस्पताल में भी खुलेगा जन औषधी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा अस्पताल में भी खुलेगा जन औषधी केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा अस्पताल में सस्ती मिलेंगी दवाएं, खुलेगा जन औषधि केंद्र
सब हेड
रोगी कल्याण समिति की बैठक में 92 लाख रुपये का वार्षिक बजट पारित
क्रासर
आरकेएस के कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की फाइल जाएगी निदेशालय
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। जोनल अस्पताल धर्मशाला और मेडिकल कॉलेज टांडा की तर्ज पर नागरिक अस्पताल कांगड़ा में भी जन औषधि केंद्र खोला जाएगा। यहां लोगों को सस्ते दामों पर दवाइयां मिलेंगी। रोगी कल्याण समिति की बैठक में जन औषधि केंद्र खोलने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
इसके अलावा मरीजों को निशुल्क दवाइयां देने के लिए अलग से पांच लाख रुपये का बजट रखा गया। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल कांगड़ा की आरकेएस की बैठक एसडीएम शशिपाल नेगी की अध्यक्षता में हुई। इसमें वर्ष 2019 के लिए 92 लाख रुपये का बजट पारित किया गया। वहीं, एसएमओ डॉ. विवेक सूद ने बताया कि अस्पताल में यूजर चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। अस्पताल परिसर की एक दुकान के किराये में प्रतिवर्ष दस फीसदी का इजाफा करने का फैसला लिया गया। अस्पताल में आरकेएस के तहत कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग के सचिव को भेजने पर भी सहमति बनी।
बैठक में बीएमओ डॉ. स्नेह सूद, व्यापार मंडल कांगड़ा के प्रधान वेद प्रकाश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित आरकेएस के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इन मामले पर भी बनी सहमति
-दिव्यांगों के लिए सभी टेस्ट फ्री करने की सुविधा रहेगी।
-अस्पताल भवन में सोलर प्लांट स्थापित करने की योजना।
-ओपीडी में जांच करने के लिए टोकन प्रणाली शुरू की जाएगी।
-एलईडी स्क्रीन पर दिखेंगी स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं।