{"_id":"5b1192464f1c1bfa6e8b5b66","slug":"51527878214-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज भवन की इसी माह रखेंगे आधारशिला : परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज भवन की इसी माह रखेंगे आधारशिला : परमार
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी महीने रखी जाएगी हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भवन की नींव
सुलह हलके में मॉडर्न आईटीआई खोली जाएगी : परमार
गढ़ आईटीआई में ट्रेड बढ़ाने का किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि हमीरपुर में डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज भवन की आधारशिला इस माह रख दी जाएगी। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मौजूद रहेेंगे। प्रदेश में छह मेडिकल कॉलेज शुरू होने से प्रदेश को 600 चिकित्सक मिलेंगे। इससे चिकित्सकों की कमी दूर होगी।
स्वास्थ्य मंत्री परमार ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गढ़ जमूला के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मंत्री ने कहा कि गढ़जमूला आईटीआई में ट्रेडों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। सुलह हलके में मॉडर्न आईटीआई स्थापित की जाएगी, ताकि बच्चों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा मिल सके। मंत्री ने संस्थान के मेधावी प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। उन्होंने संस्थान में हैंडपंप लगाने और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही इंजीनियरिंग ड्राइंग लैब का शुभारंभ किया। संस्थान के प्रधानाचार्य रंजीत सिंह कटोच ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, महामंत्री चंद्रवीर और सुखदेव मसंद, जोगिंद्र चौहान, प्रधान तिलक राज गुलेरिया, हरिदत्त शर्मा, संजय जसोटिया, संजीव डढ़वाल, विजय शर्मा और अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।