{"_id":"5a85ca4f4f1c1b641f8b5ddb","slug":"51518717519-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी दफ्तर का घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी दफ्तर का घेरा
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने आईजी दफ्तर का किया घेराव
धर्मशाला शहर के लोगों ने दफ्तर के नए भवन निर्माण का किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। धर्मशाला में आईजी दफ्तर के निर्माण कार्य को रोकने के लिए शहर के लोगों के साथ पूर्व सैनिक संगठन, पूर्व कर्मचारी और युवाओं ने कैंडल मार्च जलाकर विरोध किया। ब्रिगेडियर नसीब सिंह राणा और अन्य सैनिक संगठनों के अधिकारी भी इसमें शामिल हुए। लोगों ने पुलिस विभाग की ओर से बनाए जा रहे भवन का विरोध किया।
लोगों ने बताया कि इसी जगह पर पुलिस विभाग ने अरसा पहले एक अन्य भवन का भी निर्माण करवाया था, जिसका अभी तक भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। समाजसेवी संगठनों ने बताया कि यह मैदान धर्मशाला के सौंदर्य का प्रतीक है। इसमेें समय-समय पर कई बड़े आयोजन होते रहते हैं। आज इस मैदान का अस्तित्व खतरे में है। मैैदान का अस्तित्व बचाने के लिए शहर के लोग आईजी कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव कर अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाई। धर्मशाला की जनता इस स्थान पर कोई भी भवन नहीं चाहती है। लोगों ने बताया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में भी इस विषय से संबंधित शिकायत मुख्यमंत्री से की गई थी। वीरभद्र सिंह ने भी इस निर्माण कार्य को रोकने के आदेश दिए थे।
विभिन्न समाज सेवी संगठनों से आए डा. त्रिलोक सिंह, अतुल भारद्वाज, निखिल धीमान, एसके अंगारिया, आरएन मिन्हास, जयराम, डा. हरपाल सिंह, पंकज, विजय कपूर, सुमन कपूर, सुनील कुमार, अंकुश कुमार, अजय कुमार, अंशुल कुमार, प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ धर्मशाला के पदाधिकारी एवं पर्यावरण प्रेमी बीएस माहल ने दफ्तर निर्माण का विरोध कर घेराव किया। माहल ने बताया कि भूकंप की दृष्टि से धर्मशाला जोन 5 में आता है। उन्होंने बताया कि यह स्थान आपदा के समय सबसे उत्तम स्थान है। इस मैदान में किसी भी प्रकार का कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जाना चाहिए। माहल ने खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर से भी निर्माण कार्य को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
नंदेहड़ से स्कूटी चोरी
धर्मशाला। कांगड़ा के गांव नंदेहड़ के निवासी काजल की दिनदहाड़े स्कूटी गायब हो गई। काजल ने पुलिस चौकी गगल में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।