{"_id":"5a2d73594f1c1b79548c29eb","slug":"51512928089-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर में 12 से 21 फरवरी तक होगी सेना भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर में 12 से 21 फरवरी तक होगी सेना भर्ती
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। भारतीय सेना में सेवाएं देने के इच्छुक युवाओं के पास सेना में जाने का मौका है। सेना में भर्ती होने वाले जिला चंबा और कांगड़ा के युवाओं के लिए कृषि विवि पालमपुर के मैदान में 12 से 21 फरवरी 2018 तक भर्ती होगी। इस बार युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए लंबाई में भी छूट दी गई है। इस बार भर्ती में तीन सेंटीमीटर की छूट दी गई है। लिहाजा, अब 163 सेंटीमीटर लंबाई वाले युवा भी सेना में भर्ती हो सकते हैं। जबकि पहले यह 166 सेंटीमीटर होती थी। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के निदेशक कर्नल ए रामाकृष्णन ने कहा कि योग्य उम्मीदवार सेना भर्ती की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट निक डॉट इन पर अपना नाम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बिना पंजीकरण के सेना भर्ती
में कोई भी युवा भाग नहीं ले सकता है। उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट 14 दिसंबर से 27 जनवरी 2018 तक खुली रहेगी। 27 जनवरी के बाद रोल नंबर मिलेगा और एडमिट कार्ड प्रिंट होगा। उन्होंने कहा कि ए फोर साइज में एडमिट कार्ड का प्रिंट साफ होना चाहिए, जबकि इस पर रंगीन पासपोर्ट फोटोग्राफ लगाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के बाद तहसील एवं उपतहसील स्तर पर कार्यक्रम तय किए जाएंगे। भर्ती रैली के दौरान गेट सुबह दो बजे खुलेगा और सुबह नौ बजे बंद होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि वे भर्ती के लिए जालसाजों के चुंगल में न आएं। सेना भर्ती चिकित्सक डॉ. मेजर एके उपाध्याय ने कहा कि भर्ती में अनफिट होने से बचने के लिए अपने कान साफ करके आएं। जबकि भर्ती होने वाले युवक
की आयु एक अक्तूबर 2017 को 17 से 21 तक होनी चाहिए।
इनसेट
भर्ती के लिए लाएं अपने मूल प्रमाणपत्र
निदेशक कर्नल ए रामाकृष्णन ने कहा कि भर्ती में आने के लिए युवा अपने मूल दस्तावेज और तीन फोटो जरूर लाएं। चरित्र प्रमाण पत्र सहित गोरखा और डोगरा क्लास का प्रमाण पर गजडेट आफिसर से प्रमाणित होना चाहिए। साथ ही आम युवाओं के लिए लंबाई 163 सेमी और गोरखा सोल्जर सामान्य ड्यूटी के लिए 157 सेंटीमीटर रखी गई है। शैक्षिणक योग्यता में दसवीं में 45 प्रतिशत अंक तथा जमा दो या उससे अधिक के लिए अंक प्रतिशत लागू नहीं होगी।