फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आज सिर्फ वाया दाड़ी शहर में प्रवेश होंगे वाहन

आज सिर्फ वाया दाड़ी शहर में प्रवेश होंगे वाहन

Sat, 09 Dec 2017 11:22 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
आज सिर्फ वाया दाड़ी शहर में प्रवेश होंगे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। भारत-श्रीलंका मैच को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। शहर में सिर्फ वाया दाड़ी आने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि पुलिस मैदान में भी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
आईटीआई दाड़ी से एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम तक का मार्ग भी वन वे रहेगा और इस पर केवल खिलाड़ियों के वाहन ही चलेंगे। इसके अलावा कांगड़ा-बगली रोड और गगल से आने वाले वाहनों को चैतड़ू-शीला-दाड़ी से धर्मशाला की ओर भेजा जाएगा। कचहरी बस ठहराव से डिग्री कॉलेज वाया केसीसी बैंक और जिला परिषद कार्यालय से होम गार्ड्स कार्यालय तक यातायात को कांगड़ा की तरफ वन-वे किया गया है। पुलिस लाइन से शिक्षा बोर्ड के मार्ग को केवल बाहर जाने वाले वाहनों के लिए रखा गया है। इस मार्ग पर धर्मशाला की ओर आने वाले वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसके अलावा धर्मशाला से कांगड़ा की ओर जाने वाले वाहनों के सैनिक विश्राम गृह के दक्षिण में पुल से बाल स्कूल संपर्क मार्ग पर नीचे की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। आज प्रात: नौ बजे से मैच के समाप्त होने तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जबकि आपात सेवाओं में लगे वाहनों को इन आदेशों से छूट रहेगी।
विज्ञापन

एएसपी डा. शिव कुमार ने कहा कि धर्मशाला में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। दर्शकों से निवेदन है कि रूट चार्ट के अनुसार की शहर में प्रवेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
वन डे मैच धर्मशाला में लाया बूम
भारत और श्रीलंका के बीच आज होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मुकाबले के चलते पर्यटन नगरी धर्मशाला में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। ऑफ सीजन होने के बावजूद धर्मशाला और मैक्लोडगंज के अमूमन होटल पैक हो गए हैं। वीक एंड होने के साथ-साथ एक दिवसीय मैच को देखने के लिए पर्यटकों ने धर्मशाला का रुख किया है। मैच के कारण होटल कारोबार के अलावा अन्य सभी कारोबारियों के व्यापार में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed