फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सौ मीटर दौड़ में रोहित, जलेबी रेस में रवि विजेता

सौ मीटर दौड़ में रोहित, जलेबी रेस में रवि विजेता

Wed, 06 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
सौ मीटर दौड़ में रोहित, जलेबी रेस में रवि विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल होमगार्ड की नवमी वाहिनी ने हिमाचल होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर धनोटू में 55वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वाहिनी के कमांडेंट डॉ. मेजर विकास सकलानी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि को परेड की सलामी दी गई। इस मौके पर होमगार्ड के जवानों ने अद्वितीय बैंड और मोटरसाइकिल में जवानों ने हाथ में तिरंगा लहराकर प्रदर्शन करके मौजूद दर्शकों का मन मोहा लिया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, आपदा प्रबंधन, रस्साकशी, चम्मच रेस, जलेबी रेस में पुरुष और महिला जवानों ने उम्दा प्रदर्शन किया। सौ मीटर रेस में रोहित प्रथम और आकाशदीप दूसरे स्थान पर रहे। जलेबी रेस में रवि कुमार प्रथम, जबकि विक्रम सिंह दूसरे स्थान पर रहे। बोरी रेस में आकाशदीप प्रथम और रवि कुमार दूसरे स्थान पर रहे। चम्मच रेस में मनोज कुमार ने पहला तथा विक्रम सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। इंदौरा की कंपनी ओवरऑल विजेता रही। वॉलीबाल में कांगड़ा की कंपनी ने बाजी मारी। इस अवसर पर कमांडेंट डॉ. मेजर विकास सकलानी, उप कमांडेंट कुशल कटोच, जमना गुरंग, कांता पटियाल, दीपक कार्की, अमित कुमार, दलगीर, सीता राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed