फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   500 hectares of land in Jwalamukhi destroyed by flood: Dhawala

ज्वालामुखी में 500 हेक्टेयर भूमि बाढ़ से बर्बाद : धवाला

Thu, 07 Sep 2023 01:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
500 hectares of land in Jwalamukhi destroyed by flood: Dhawala
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश धवाला ने ज्वालामुखी में पत्रकार वार्ता में कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के भड़ोली और आसपास के क्षेत्र की उपजाऊ भूमि में आपदा ने खूब कहर बरपाया है। क्षेत्र की लगभग 500 हेक्टेयर भूमि में बाढ़ की गाद और रेत-मिट्टी भर गई है, जिससे यहां पर लगाए गए पेड़-पौधे और सब्जियां-फल बर्बाद हो गए हैं। शिवा प्रोजेक्ट के तहत 500 कनाल भूमि में यहां लोगों ने पौधे लगाए थे। बागवानी विभाग ने यहां पर बाड़बंदी के लिए 50 लाख रुपये खर्च किए थे। दो पंचायत अधवानी और जखोटा में 400 हेक्टेयर की भूमि गाद मिट्टी और रेत से भर गई है। अब यह भूमि खेती योग्य नहीं रह गई है। अब लोगों के हुए इस नुकसान की भरपाई कृषि विभाग की ओर से की जानी है।
विज्ञापन

ऐसे में 45000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से सरकार ने मानक तय किए हुए हैं, परंतु हैरानी इस बात की है कि इतना लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी किसी भी विभाग के लोग यहां पर लोगों के हुए नुकसान का निरीक्षण करने के लिए नहीं पहुंचे हैं। इससे लोगों में रोष है। यहां पर लगाए गए बिजली के ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के नॉर्म के अनुसार जिन लोगों के घर पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं उन्हें 1,20,000 रुपये दिए जा रहे हैं। जबकि प्रदेश सरकार की तरफ से लोगों को कुछ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लोगों को कम से कम 10 मरले जमीन दी जाए और उन्हें दोबारा बसाने के लिए कॉलोनी का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed