फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   46 Pandits will perform religious rituals in Shri Chamunda Temple

Kangra News: श्री चामुंडा मंदिर में 46 पंडित करेंगे धार्मिक अनुष्ठान

Sat, 23 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
46 Pandits will perform religious rituals in Shri Chamunda Temple
चैत्र नवरात्र में 37 पुलिस जवान, 15 होम गार्ड संभालेंगे सुरक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चामुंडा (कांगड़ा)। नौ से 17 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र नवरात्र के दौरान श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में 37 पुलिस जवान और 15 होम गार्ड सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इस अवसर पर 31 विद्वान पंडित और 15 सहायक पंडित धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। सफाई व्यवस्था का जिम्मा सुलभ शौचालय संगठन को दिया गया है। बिजली-पानी का जिम्मा संबंधित विभागों को दिया गया है। धार्मिक अनुष्ठान में यजमान सुभाष कुमार अविनाश उपाध्याय होंगे। इसी तरह आदि हिमानी चामुंडा में भी हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें यजमान मनोज कुमार और अनूप कुमार होंगे। यह फैसला शनिवार को श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर न्यास की एसडीएम धर्मशाला एवं सहायक मंदिर आयुक्त संजीव वौध की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। मंदिर कार्यालय के राकेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य की दृष्टि से पीएचसी बड़ोई और आयुर्वेदिक चिकित्सालय श्री चामुंडा को जिम्मा सौंपा गया है। मंदिर परिसर में 24 सीसीटीवी कैमरे स्थायी तौर पर स्थापित किए गए हैं, जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता डीपी चौधरी, पुलिस से एएसआई भागमल, मंदिर न्यास के सुभाष कुमार, अविनाश, मनमीत, नरेश, कृष्ण कानूनगो, सुमित, पवन गोस्वामी, मदन गोस्वामी, प्रेम राणा, मनोज, हेमंत कुमार, अनूप ठाकुर, आकाश धीमान और राकेश धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed