{"_id":"5c3790c1bdec22737f73196b","slug":"41547145409-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम धर्मशाला बढ़ाएगी दुकानों को किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम धर्मशाला बढ़ाएगी दुकानों को किराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम धर्मशाला बढ़ाएगा दुकानों का किराया
सब हेड
एमसी ने शुरू किया सर्वे, कारोबारी से बातचीत कर बढ़ेगी राशि
क्रासर
वर्तमान में एमसी के पास धर्मशाला में 250 दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला ने अपनी दुकानों का किराया बढ़ाने की तैयारी कर ली है। एमसी ने इसके लिए सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद जो भी कारोबारी एग्रीमेंट रीन्यू करने के लिए नगर निगम के पास आएगा। उससे वहां के बाजार के अनुसार किराया बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। कारोबारी से बातचीत करके ही नई किराया वसूला जाएगा।
वर्तमान समय में नगर निगम धर्मशाला के पास 250 दुकानें हैं। जो नगर परिषद के समय से ही किराये पर दी गई हैं। कई दुकानों का किराया मात्र 400 रुपये महीना है। ऐसे में एमसी ने जिन स्थानों पर दुकानें हैं, उन बाजारों के किराया का सर्वे शुरू कर दिया है। उसके बाद एग्रीमेंट करने वाले कारोबारी से किराया बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। उधर, एमसी धर्मशाला के अतिरिक्त आयुक्त प्रभात चौधरी ने कहा कि दुकानों का किराया बढ़ाने के लिए सर्वे कार्य शुरू किया गया है। एग्रीमेंट अपडेट करते समय कारोबारी से किराया बढ़ाने की बात की जाएगी।
कोट्स
नगर निगम महापौर देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि आय बढ़ाने के लिए दुकानों को किराया वृद्धि करने की योजना है। इस दिशा में सर्वे काम शुरू हो गया है।
दुकानें सबलेट करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी
नगर निगम धर्मशाला दुकानें सबलेट करने वालों पर शिकंजा कसेगा। वर्तमान में जो कारोबारी दुकान चला रहे हैं, उन्हीं के नाम दुकानें की जाएंगी। इसके लिए एमसी एकमुश्त राशि वसूल करेगा। यह राशि बाजार के अनुसार तय की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह राशि आठ-दस लाख रुपये से कम नहीं होगी।