{"_id":"5a2ad9c24f1c1b69678c0c98","slug":"41512757698-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनैल राणा के गीतों पर झूमे सकोह स्कूल के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनैल राणा के गीतों पर झूमे सकोह स्कूल के बच्चे
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकोह में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा केके शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक शिक्षा केके गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
लोक गायक करनैल राणा ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित होकर एक से बढ़कर एक लोक गीत गाकर बच्चों को झूमने पर मजबूर किया। करनैल राणा ने कजो नैण मिलाया दिला मेरिया और कैसा लगा गोरिए पहाड़े दा बसणा गीत गाए। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने भी एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जबकि स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल चौधरी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में छठी कक्षा में प्रथम रहने वाली प्रियंका, दूसरे स्थान पर रहने वाली वंशिका चौधरी, सातवीं कक्षा के सार्थक को प्रथम, तनिष को दूसरे, आठवीं कक्षा में शेखर प्रथम, पलक दूसरे, नौवीं कक्षा में दीपक कुमार प्रथम, अंकिता दूसरे, दसवीं में महक प्रथम, चंचल दूसरे, जमा एक में साक्षी प्रथम, निशांत दूसरे, जबकि जमा दो में अदिति कुमारी को प्रथम और पूजा को दूसरे स्थान पर रहने के लिए सम्मानित किया गया। जोन स्तरीय अंडर-19 बैडमिंटन में दूसरे स्थान पर रहने वाली स्कूल टीम के खिलाड़ियों सुरिंद्र, पंकज, जिला स्तरीय कुश्ती में गौरव और रजत को गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए सम्मानित किया। वहीं, स्कूल के आयूष को बेस्ट छात्र और मंजरी को बेस्ट छात्रा घोषित किया गया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान सरोज रानी, निरीक्षण सेल से अश्वनी नाग, कन्या स्कूल की प्रधानाचार्य अंजुला कटोच, भागसू नाग के मुख्य अध्यापक राकेश शर्मा, पार्षद सुषमा देवी, सरोज कुमारी, मुख्य अध्यापक संदीप शर्मा और अनिल राणा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
---