फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अब हिमाचल में होगा एएफसी सी लाईसेंस कोचिंग कोर्स

अब हिमाचल में होगा एएफसी सी लाईसेंस कोचिंग कोर्स

Wed, 06 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
अब हिमाचल में होगा एएफसी सी लाईसेंस कोचिंग कोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। एशियाई फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (एएफसी) ने हिमाचल प्रदेश को ‘सी’ लाईसेंस सर्टिफिकेट कोर्स करवाने की मंजूरी प्रदान की है। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ की ओर से फुटबॉल खेल के क्षेत्र में लगातार दी जा रही बेहतरीन सेवाओं को उपलब्धियों के चलते यह बड़ी सफलता मिली है। इसे हिमाचल फुटबॉल खेल के क्षेत्र में यह सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के मीडिया समन्वयक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि इससे पहले एचपीएफए राज्य में अखिल भारतीय फुटबॉल परिसंघ (एआईएफएफ) ‘डी’ लाइसेंस सर्टिफिकेट कोचिंग कोर्स करवाता रहा है। उन्होंने बताया कि एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने प्रदेश की उपलब्धियों और बेहतर कार्य क्षेत्र में योगदान के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी है। हाल ही में हिमाचल के सुंदरनगर में उत्तर भारत की प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन संघ ने किया गया। इसके अलावा अनेकों राष्ट्रीय तथा प्रादेशिक फुटबॉल प्रतियोगिताएं करवाई गई हैं। एचपीएफए के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से मई 2013 से प्रदेश में ‘डी’ लाइसेंस सर्टिफिकेट कोचिंग कोर्स करवाना शुरू किया था। अब तक 15 से अधिक ‘डी’ लाइसेंस सर्टिफिकेट कोचिंग कोर्स प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित करवाए जा चुके हैं। देश भर में जिन स्थानों पर ‘सी’ लाइसेंस कोचिंग कोर्स करवाने के लिए योग्य राज्यों की सूची जारी की है। इसमें पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश को भी जगह मिली है। हिमाचल प्रदेश के अलावा गोवा, महाराष्ट्र, वेस्ट बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, असम, राजस्थान, मिंजोरम, हरियाणा, मेघालय, केरल, गुजरात, चंडीगढ़, सिक्कम, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और एआईएक पटियाला (पंजाब) में ‘सी’ लाइसेंस करवाने की मंजूरी मिली है। भारत में यह कोचिंग कोस मई 2018 से आरंभ किया जाना है। भारत के अलावा विदेशों में ‘सी’ लाइसेंस सर्टिफिकेट कोचिंग कोर्स करवाया जाएगा। इसमें कोरिया रिपब्लिक, साउदी अरब, सीरिया, उजबेकिस्तान, आस्ट्रेलिया, नेपाल, अफगानिस्तान, ओमान, यूएई, म्यांमार, ईरान, इंडोनेशिया, इराक, वियतनाम, कंबोडिया, फिलिपींस, भूटान, बंगलादेश, भूटान, थाइलैंड, जोर्डन, तुर्मेकिस्तान, मालदीव, हांगकांग, लेबनान, मंगोलिया, मलेशिया, जापान, मकाऊ, तेजिकिस्तान, कतर और नॉर्थ मारिना आयलैंड में इस कोचिंग कोर्स को करवाने की मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि एएफसी सी लाइसेंस सर्टिफिकेट कोचिंग कोर्स करने के लिए प्रशिक्षु के लिए मानदंड तय किए गए हैं। तय मानदंडों के अनुसार प्रशिक्षु का फुटबॉल खेल में अनुभव, फिटनेस स्टेट्स, फिजिकल और मेडिकली फिटनेस, कोर्स के दौरान सौ फीसदी उपस्थिति, प्रशिक्षु का व्यवहार, खेल के प्रति अखंडता, कोचिंग प्रतिबद्धता, कोचिंग क्षमता, लिखने और पढ़ने की क्षमता और एएफसी पूर्व अपेक्षित परीक्षा में हिस्सा लिया होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed