{"_id":"62027ae2a4cbc176c945153a","slug":"4-deaths-in-kangra-due-to-corona-177-new-positive-kangra-news-sml3989539143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से चार लोगों की मौत, 177 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से चार लोगों की मौत, 177 नए मामले
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में मंगलवार को कोरोना से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 177 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 318 मरीजों ने महामारी को मात दी है।
सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन पठियार नगरोटा बगवां की 52 वर्षीय महिला, भरमाड़ की 65 वर्षीय महिला, बदरान जयसिंहपुर की 89 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं होम आइसोलेशन में रह रहे लदोह पंचरुखी के 84 वर्षीय बुजुर्ग ने भी कोरोना की वजह से मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 61,778 मामले सामने आ चुके हैं, 59,502 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
वर्तमान में एक्टिव केस 1041 हैं तथा 1229 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को एक माह से 13 साल तक के एक दर्जन बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं महाकाल व बीड़ के 5-5, जोनल अस्पताल धर्मशाला के 2, पुलिस लाइन धर्मशाला का 1, सीएमओ ऑफिस धर्मशाला का 1, पुलिस थाना भवारना का 1, गमरु के 3 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।