फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   38 new cases of corona and two deaths in Kangra

स्कूल खुलने से पहले पॉलिटेक्निक कालेज कांगड़ा में कोरोना ब्लास्ट

Tue, 27 Jul 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
38 new cases of corona and two deaths in Kangra
धर्मशाला। प्रदेश में स्कूल खुलने से पहले ही पॉलीटेक्निक कॉलेज कांगड़ा में कोरोना एक साथ 11 मामले आने से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज कांगड़ा में 11 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जिले में कुल 38 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है और 22 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं दो कोरोना संक्रमितों ने टांडा मेडिकल कॉलेज और होम आइसोलेशन में दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

लोगों की लापरवाही अब धीरे-धीरे फिर से कोरोना को न्योता दे रही है। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पॉलीटेक्निक कॉलेज कांगड़ा में कोरोना की रैंडम सैंपलिंग की गई थी, जिसमें से 11 छात्र संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा थुरल के चार लोग, टंग नरवाना के तीन लोगों सहित अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। वहीं मृतकों में भवारना के 74 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा मेडिकल कॉलेज व जवाली के 65 वर्षीय बुजुर्ग की होम आइसोलेशन के दौरान मौत हो गई है। जिला कांगड़ा में अभी तक कोरोना संक्रमण के कुल 46309 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 45125 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 141 लोगों का उपचार चल रहा है और 1039 मरीजों की मौत दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण के लिए 64 केंद्र किए स्थापित
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में बुधवार को 18 से अधिक आयु वर्ग के लिए 64 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसमें भवारना ब्लॉक के भवारना, खैरा, सुलह, धीरा, फरेढ़, जैंद बलोटा, डाडासीबा ब्लॉक के डाडासीबा, टैरेस, फतेहपुर ब्लॉक के फतेहपुर, रैहन, गरान, सथाना, लोहारा, हटली, दीनी, गंगथ ब्लाक के गंगथ, जसूर, बासा वजीरां, हटली जम्बाला, सिम्बली, सुकहार, अटारा, नूरपुर, गोपालपुर ब्लॉक के पालमपुर, गोपालपुर, बनूरी, इंदौरा ब्लॉक के इंदौरा हगवाल, मलारी, सीरत, ज्वालामुखी ब्लॉक के ज्वालामुखी, कुन्डलीहार, अधवानी, महादेव, पीहरी, महाकाल ब्लॉक के बैजनाथ, पपरोला, मोलग, गुनेहड़, महाकाल, सेहल, नगरोटा बगवां ब्लॉक के नगरोटा बगवां, नरवाणा खास, नगरोटा सुरियां ब्लॉक के बट्ट, हवाल, ढन्गर, कोटला दुराणा, शाहपुर ब्लॉक के शाहपुर, सनौरा, बसनूर, भरूप लाहड़, भनाला, मकरोटी, रैत, सामुदायिक भवन धर्मशाला, थुरल ब्लॉक के थुरल, हारसी, केलान, बछवाई, तियारा ब्लॉक के टंडन क्लब कांगड़ा, दाड़ी और टांडा लाइब्रेरी में कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed