{"_id":"60d353a78ebc3e7ceb5a5e08","slug":"33-435-people-got-the-vaccine-in-kangra-kangra-news-sml374566479","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में 33435 लोगों को मिली वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा में 33435 लोगों को मिली वैक्सीन
विज्ञापन
कृषि विवि पालमपुर में वेक्सीन लगवाती छात्राएं
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में बुधवार को 18 से 44 आयु वर्ग के 33,435 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है, जो कि कांगड़ा जिले में एक दिन के लिए निर्धारित लक्ष्य से 11 हजार ज्यादा है, तीन दिन में जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के 84,988 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
सीएमओ डॉ. गुरदर्शन ने बताया कि कांगड़ा जिले में टीकाकरण के लिए 175 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए थे । ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्लाट बुकिंग की आवश्यकता नहीं है, टीकाकरण केंद्र पर ही पंजीकरण करने का प्रावधान किया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को वैक्सीन लगाने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है। कांगड़ा जिले में टीकाकरण केंद्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए जिले में 175 के करीब कोविड टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए थे और प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर 200 के करीब लोगों के लिए टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 24,25 26 जून को 45 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स और प्राथमिक सूची वाले लोगों के लिए वैक्सीन की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण सब के लिए जरूरी है।