{"_id":"5c55d28dbdec22738563df27","slug":"31549128333-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं होगा गगल हवाई अड्डे का विस्तार....काजल 17-26-53","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं होगा गगल हवाई अड्डे का विस्तार....काजल 17-26-53
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं होगा गगल हवाई अड्डे का विस्तार : काजल
सीएम से जवाब मिलने के बाद विधायक ने ग्रामीणों को दी जानकारी
विधायक पवन काजल ने दूर की सनौरा गांव के लोगों की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। गगल हवाई अड्डे का विस्तारीकरण होने या न होने के असमंजस के चलते सनौरा गांव का प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान सुनीता देवी के नेतृत्व में विधायक पवन काजल से मिला। महिलाओं ने विधायक के समक्ष बात रखी कि गांव के लोगों में अभी तक संशय बरकरार है कि गगल हवाई अड्डे का विस्तारीकरण होगा या नहीं। इस असमंजस की वजह से वे किसी भी तरह का फैसला नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि हवाई अड्डे का विस्तार होता है तो गांव के सैकड़ों परिवारों को पलायन करने को मजबूर होना पड़ सकता है और यदि विस्तारीकरण की कोई योजना नहीं है तो गांववासियों में मन में उठ रही शंका दूर हो सकती है। प्रतिनिधिमंडल की समस्या सुनने के पश्चात विधायक पवन काजल ने कहा कि विधानसभा के दौरान योजना बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस मसले को लेकर सवाल पूछा था, ताकि गांव के लोगों में पैदा हुआ अनिश्चितता का माहौल शांत हो सके। 29 दिसंबर को सीएम से गगल हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर सवाल किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधीश कांगड़ा से इस मसले को लेकर तत्काल पूछताछ कर बताया था कि गगल हवाई अड्डे का विस्तारीकरण करने का अभी कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। विधायक काजल ने कहा कि सीएम की तरफ से उन्हें जवाब में यही बताया गया कि अभी गगल हवाई अड्डे के विस्तार की कोई योजना नहीं है। गांव की महिलाओं ने इसके लिए विधायक पवन काजल का आभार जताया। उनका कहना था कि हवाई अड्डे का विस्तार होने या न होने की वजह से सैकड़ों परिवारों के मन में शंका बनी हुई थी जिसे विधायक पवन काजल ने दूर कर दिया। इस मौके पर सुशीला देवी, विजय कुमारी, उषा देवी, सुभाषना पुरी, पुष्पा देवी, मधु बाला, अनीता कुमारी, सविता कुमारी, राजकुमारी, सुमना देवी और निर्मला देवी आदि मौजूद रहीं।