फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ज्वालामुखी मन्दिर में लगेगी नई कैनोपी

ज्वालामुखी मन्दिर में लगेगी नई कैनोपी

Wed, 28 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी मन्दिर में लगेगी नई कैनोपी
ज्वालामुखी। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर से बस स्टैंड तक श्रद्धालुओं को बारिश व धूप से बचाने के लिए नई कैनोपी लगाई जाएगी। मंदिर के नजदीक एटीएम लगाया जाएगा। पुरानी कैनोपी को उतारकर तारादेवी मंदिर की सीढ़ियों पर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। एडीबी की ओर से इस कार्य को जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा एडीबी की ओर से चलाए गए अन्य कार्यों को भी जल्द पूरा किया जाएगा। प्रमुख मंदिर मार्ग में बरसात में बहने वाली पहाड़ी पर डंगा भी जल्द लगाया जाएगा। इसके साथ ही अकबर नहर का जीर्णोद्धार का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं विधायक रमेश धवाला की अध्यक्षता में मंदिर न्यास सदस्यों की बैठक में ये फैसले लिए गए। बैठक में एसडीएम राकेश शर्मा और मंदिर तहसीलदार पुरुषोत्तम शर्मा ने विशेष तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

न्यास सदस्यों द्वारा कई नए प्रस्ताव भी रखे गए और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। उपमंडल ज्वालामुखी की तहसीलों व उपतहसीलों में वाटर प्यूरीफायर, वाटर कूलर, पंखे, डोर मेट मंदिर ज्वालामुखी द्वारा उपलब्ध करवाने की चर्चा हुई। जब तक ऑनलाइन टेंडर की सुविधा नहीं होती, तब तक ऑफलाइन टेंडर करवाने को लेकर चर्चा हुई। तारा देवी मंदिर तक पहुंचने के लिए लिफ्ट या एक्सीलेटर लगाने के बारे में, रिसेप्शन, रिकॉर्ड रूम व जूता घर बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएसपी योगेश दत्त जोशी, मंदिर सहायक तहसीलदार अमित गुलेरी, मंदिर न्यास सदस्य पुजारी मधुसूदन शर्मा, पुजारी प्रशांत शर्मा, सौरभ शर्मा, देशराज भारती, जेपी दत्ता, शशि चौधरी, कृष्ण स्वरूप, कमल, बलदेव, मनोहर आदि उपस्थित रहे।


रात को तैनात हों सशस्त्र गार्ड
न्यास सदस्यों ने प्रस्ताव रखा कि मंदिर की रात्रि सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड के साथ सशस्त्र गार्ड उपलब्ध करवाया जाए। इसके अलावा मंदिर की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए ऊंची दीवार लगाई जाए। यह भी प्रस्ताव रखा गया कि मंदिर की सीढ़ियों में गुरुद्वारे की तर्ज पर पैर धोने के लिए एक नाली बनाई जाए। मंदिर के शौचालय व स्नानागार को निशुल्क किया जाए। देहरा रोड पर तीन-चार रेन शेल्टर बनाए जाएं। मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक करोड़ 51 हजार का अंशदान दिया जाए। मंदिर की अलग वेबसाइट बनाने और शयन आरती का लाइव प्रसारण करने को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि मंदिर अपने स्तर पर गोसदन बनवाए और चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed