अब कांगड़ा में सुबह साढ़े सात से साढ़े 12 बजे तक लगेंगे स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांगड़ा में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते बच्चों को राहत देने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूल के समय में बदलाव किया है। बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए सरकारी और प्राइवेट स्कूल अब सुबह साढ़े सात बजे लगेंगे, जबकि 12:30 बच्चों को छुट्टी होगी। नए शेड्यूल के अनुसार स्कूली बच्चों के समय में एक घंटा कम हुआ है। नए शेड्यूल के अनुसार छह के बजाय पांच घंटे ही बच्चों को स्कूल में बिताने पड़ेंगे। हालांकि, स्कूल के अध्यापक निर्धारित छह घंटे ही स्कूल में बिताएंगे। अध्यापक बच्चों को साढ़े 12 बजे छुट्टी करने के बाद स्वयं डेढ़ बजे छुट्टी करेंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश ने अधिसूचना जारी कर दी है। उधर, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा दीपक किनायत ने बताया कि शिक्षा विभाग ने जिला कांगड़ा में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूल खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया है।
गर्मी में पानी की भी सता रही समस्या
गर्मी के इस मौसम में बच्चों को न केवल गर्मी सता रही है, बल्कि जंगलों में जगह-जगह लगी आग सहित पानी की समस्या भी खूब परेशान कर रही है। इसलिए शिक्षा विभाग ने बच्चों को इस परेशानी से राहत देने के लिए स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की थी। इस पर शिक्षा विभाग ने कांगड़ा में स्कूलों के शेड्यूल में फेरबदल किया है।