{"_id":"5b0d9d6a4f1c1bb26e8b5476","slug":"31527618922-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने युवक से पकड़ी 750 ग्राम चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने युवक से पकड़ी 750 ग्राम चरस
Updated Wed, 30 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने युवक से पकड़ी 750 ग्राम चरस
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत पुलिस ने सोमवार रात एक युवक को 750 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी युवक मस्सल गांव का बताया गया है। एएसआई अशोक राणा, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार और आरक्षी संतोष कुमार इंजीनियरिंग कॉलेज से होते हुए रात लगभग नौ बजे मस्सल-मलां संपर्क मार्ग पर गश्त कर रहे थे कि उनकी नजर एक स्थान पर अंधेरे में अकेली खड़ी एक कार पर पड़ी। पास जाकर उन्होंने चालक से वहां खड़े होने के बारे में पूछा तो उसका कोई संतोषजनक जवाब न पाकर शक के आधार पर उसकी कार की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने कार के डेश बोर्ड में छिपाकर रखी 750 ग्राम चरस बरामद की। एएसआई अशोक राणा ने बताया कि चरस डैश बोर्ड के उपर लगाई मूर्ति के नीचे छुपाकर रखी गई थी। उधर, एसएचओ सुरिंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।