{"_id":"5b0c48044f1c1b9e6e8b50c7","slug":"31527531524-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीसीए में 2010 से चल रहा गड़बड़झाला : प्रवीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीसीए में 2010 से चल रहा गड़बड़झाला : प्रवीण
Updated Mon, 28 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीसीए में 2010 से चल रहा गड़बड़झाला : प्रवीण
पूर्व क्रिकेट कोच प्रवीण कुमार शर्मा ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। लाहौल-स्पीति की जिला क्रिकेट टीम में बाहरी राज्य के खिलाड़ी की एंट्री के लिए घूस लेने के कथित ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद ज्वालामुखी से पूर्व क्रिकेटर एवं कोच प्रवीण कुमार शर्मा (पिन्नू)भी मुखर हो गए हैं। पूर्व कोच प्रवीण कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद धर्मशाला में हुए रणजी मैच में ज्वालामुखी के क्रिकेटर अर्जुन शर्मा को जगह न देकर बाहरी राज्य के खिलाड़ी को एचपीसीए ने खिलाया था। उन्होंने अर्जुन के हुए इस अन्याय की आवाज उठाई थी। हिमाचली खिलाड़ियों के साथ और उन्होंने एचपीसीए को कानूनी नोटिस जारी किए थे। बीसीसीआई के पूर्व सचिव अनुराग ठाकुर को भी पत्र लिख कर इस मामले से अवगत करवाया था, लेकिन एचपीसीए ने कोई भी जवाब नहीं दिया था। ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद अब उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है। प्रवीण ने आरोप लगाया कि एचपीसीए में वर्ष 2010 से बाहरी खिलाड़ियों को खिलाने के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल चल रहा है। एचपीसीए हिमाचली खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन को दरकिनार कर बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों पर मेहरबान है। इसकी कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। हिमाचल के खिलाड़ियों से सौदेबाजी नहीं हो सकती इसलिए बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों को तवज्जो दी जा रही है। अनुराग ठाकुर एक ओर खेल महाकुंभ कर रहे तो दूसरी ओर ऐसे गोलमाल भी हो रहे।