फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   परिसर साक्षात्कार में 63 युवाओं को मिली नौकरी

परिसर साक्षात्कार में 63 युवाओं को मिली नौकरी

Fri, 16 Feb 2018 11:34 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
परिसर साक्षात्कार में 63 युवाओं को मिली नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। आईटीआई शाहपुर में गोदरेज एंड वाइस कंपनी इंडिया लिमिटेड और हनीवेल इंटरनेशनल इंडिया लिमिटेड ने परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया। इसमें 63 बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिली है। चयनित युवा अगले सोमवार को कंपनी के मोहाली और गुड़गांव स्थित प्लांटों में ज्वाइनिंग देंगे। आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि मोहाली की गोदरेज एंड वॉइस कंपनी इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न व्यवसायों के 50 युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया है। चयनित युवाओं को कंपनी 8400 रुपये मासिक सीटीसी सैलरी, ओवरटाइम और अन्य सुविधाएं देगी। वहीं, हनीवेल इंटरनेशनल इंडिया लिमिटेड ने परिसर साक्षात्कार में 13 युवाओं को एक वर्षीय ट्रेनिंग के लिए चयनित किया है। चयनित युवाओं को 10200 रुपये मासिक वजीफा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी उन्हें सब्सिडाइज्ड फूड, वर्दी, एक जोड़ी सुरक्षा जूते, चश्मा और उचित मूल्य पर कैंटीन सुविधा भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed