फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दुर्घटना के दोषी का लाइसेंस 5 वर्ष तक रद्द हो

दुर्घटना के दोषी का लाइसेंस 5 वर्ष तक रद्द हो

Sat, 09 Dec 2017 11:22 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के दोषी का लाइसेंस 5 वर्ष तक रद्द हो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर-नैहरनपुखर-ढलियारा-बगली सड़क पर अभी हाल में हुई 8 से 10 सड़क दुर्घटनाओं में करीब आधा दर्जन युवा काल का ग्रास बन चुके हैं। करीब एक दर्जन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। समाज का बुद्धिजीवी वर्ग इन सड़क दुर्घटनाओं से चिंतित है।

सड़क दुर्घटनाओं पर विराम लगाने की मंशा से इस विषय को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम ऑफिसर श्याम शर्मा ने संवाद परिचर्चा का आयोजन किया। इसमें बुद्धिजीवियों ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरदेव कंवर ने दोपहिया वाहनों की लाइसेंस प्रणाली में सख्ती कर दुर्घटना के दोषी का लाइसेंस 5 वर्ष तक रद्द करने का विचार रखा। प्रिंसिपल अनिरुद्ध शर्मा ने वाहन चालकों से सख्ती से निपटने की राय रखी। डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि देश में हर घंटे में 16 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो रही है, इसे रोकना होगा। पूनम कुमारी ने कहा कि लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं का अहम कारण है। अवैध पार्किंग पर रोक लगानी होगी। संस्कृत संस्थान बलाहर के अमित वालिया का मानना है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने का न्यूनतम चालान 10 हजार का होना चाहिए। युवा विकास मंडल परागपुर के संयोजक शिव शाह ने कहा कि नैहरनपुखर से कलोहा तक ट्रैफिक के एक हेडकांस्टेबल और दो कांस्टेबल को पूरा दिन पेट्रोलिंग पर स्थायी तौर पर नियुक्त करना चाहिए। सुखपाल धीमान ने कहा कि नाबालिगों की ओर से गाड़ी चलाने पर मां बाप की जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी होगी। एनसीसी के पूर्व अधिकारी सुभाष चंद ने कहा कि बच्चों को यातायात नियम सिखाने होंगे। संवाद परिचर्चा में विकास शर्मा, मुनीश शर्मा, संजीव गुरु, विवेकानंद शर्मा, अरविंद ठाकुर ,अनुराग, प्रणय व्रत ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed