फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सिविल अस्पताल के बाहर आमरण अनशन पर बैठेंगे रमेश सैनी

सिविल अस्पताल के बाहर आमरण अनशन पर बैठेंगे रमेश सैनी

Tue, 04 Jul 2017 11:35 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के बाहर आमरण अनशन पर बैठेंगे रमेश सैनी
कांगड़ा। कांगड़ा अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर इंटक नेता रमेश सैनी ने जल्द मरणव्रत पर बैठने का एलान कर दिया है। इसके लिए बाकायदा उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर जिला प्रशासन तक को 45 दिन का नोटिस भेज दिया है। सैनी ने कहा कि पचास बिस्तर वाले अस्पताल में आठ चिकित्सकों के पद मंजूर हुए हैं, लेकिन मौजूदा समय में सिर्फ दो चिकित्सकों के सहारे अस्पताल को चलाया जा रहा है। कांगड़ा विस क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। उन्हें माकूल स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। मजबूरन उन्हें टांडा या फिर निजी अस्पतालों में मंहगा इलाज करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय विधायक कांगड़ा अस्पताल में चिकित्सकों के पदों को भरने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। सैनी ने कहा कि उन्होंने प्रदेश सरकार, संबधित विभाग और जिला प्रशासन को औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत 45 दिनों का नोटिस भेज दिया है। अगर इस अवधि के दौरान डाक्टरों के रिक्त पद नहीं भरे गए तो वह अस्पताल के प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed