फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   27 posts of Anganwadi workers and assistants will be filled, interview on 30th

Kangra News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के भरे जाएंगे 27 पद, साक्षात्कार 30 को

Sun, 07 Sep 2025 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 07 Sep 2025 08:13 AM IST
विज्ञापन
27 posts of Anganwadi workers and assistants will be filled, interview on 30th
पालमपुर (कांगड़ा)। बाल विकास परियोजना भवारना क्षेत्र के तहत सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 20 सहायिका के पदों को भरने के लिए 30 सितंबर को साक्षात्कार होंगे। यह साक्षात्कार उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पालमपुर के कार्यालय में होगा। इच्छुक महिलाएं 27 सितंबर शाम 5 बजे तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी, भवारना स्थित पालमपुर कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।
विज्ञापन

सीडीपीओ कुमारी रीना ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद लोअर बल्ला, अप्पर डाढ़, बल्ला, आरठ, गुजरेहड़ा, नच्छीर और पालमपुर नगर निगम के वार्ड-4 चौपाटी केंद्रों पर भरे जाएंगे। वहीं सहायिकाओं के पद विभिन्न पंचायतों और पालमपुर नगर निगम के वार्डों जैसे गदियाड़ा, थला, पदरा, दरंग-1, इंद्रपुर, रोडी, अपर चौकी, कुलायकड़, रठां, समरियाल, समूला खास, भौंटा, बगीची, डाढ़, न्याड़, बेहडू, रोपा, कस्बा जमीर, आरठ और अपर दत्तल आदि केंद्रों में भरे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। उम्मीदवार की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही, आवेदन करने वाली महिला उसी गांव की होनी चाहिए जहां संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र कार्यरत है या उसके सर्वे/फीडर क्षेत्र में आती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed