{"_id":"6a4d5b8f9109f269d70dc8ea","slug":"26-fruit-and-vegetable-vendors-received-new-shops-at-tehsil-chowk-kangra-news-c-95-1-kng1037-243580-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: तहसील चौक पर 26 फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलीं नई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: तहसील चौक पर 26 फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलीं नई दुकानें
विज्ञापन
कांगडा तहसील चौक पर नवनिर्मित कियोस्क का उद्घाटन करते आरएस बाली। जागरूक पाठक
कांगड़ा। तहसील चौक कांगड़ा में मंगलवार को 26 फल एवं सब्जी विक्रेताओं को नई दुकानें आवंटित की गईं। विधायक आरएस बाली ने दुकानों का उद्घाटन करते हुए कहा कि जिन परिवारों को अभी दुकानें नहीं मिली हैं, उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से स्थायी दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि मटौर में चौधरी हरिराम पार्क के निर्माण के लिए 3.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं और अधिकारियों को अतिक्रमण हटाकर कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही नगर परिषद कांगड़ा को शहर के विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की तथा तहसील चौक के पास प्रस्तावित मल्टीपर्पस भवन की परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।