फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शिल्ड देकर हो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवानिवृति

शिल्ड देकर हो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवानिवृति

Thu, 07 Feb 2019 11:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
शिल्ड देकर हो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवानिवृति
धर्मशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन

और आशा वर्कर ने किया प्रदर्शन
सरकार से उठाई सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग
बोलीं, शील्ड देकर हो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति
आर्थिक स्थिति हुई खराब, कैसे करें परिवार को पालन पोषण
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति एक शील्ड प्रदान कर की जा रही है। इस शील्ड के साथ घर का गुजारा नहीं चल सकता। भारतीय मजदूर संघ की बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्कर ने वीरवार को धर्मशाला में रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने अपनी खराब हो रही आर्थिक स्थिति पर सरकार को चिंतन कर उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग उठाई। जब तब उन्हें सरकारी कर्मचारी नहीं घोषित किया जाता, तब तक उन्हें मध्य प्रदेश और हरियाणा सरकार की तर्ज पर वेतन देने की मांग उठाई।

भामसं के प्रदेेशाध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक धर्मशाला से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। साथ ही उपायुक्त कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। भामसं के इस प्रदर्शन में पर्यटन निगम और विद्युत बोर्ड के कर्मचारी भी मौजूद रहे। भामसं के पदाधिकारियों ने कहा कि संघ ने सरकार को 26 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था। इसके लिए सरकार ने अभी तक उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया है। मांग पत्र में सिलाई कटाई अध्यापिकाओं को अनुबंध कर्मियों की तरह नियमित, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति, स्थायी कार्य पर ठेका प्रथा बंद कर श्रमिकों को नियमित करना, पुरानी पेंशन बहाली, श्रमिकों का न्यूनतम वेतनमान महंगाई का मूल्य सूचकांक के साथ जोड़ना, सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार समान काम समान वेतन, विभिन्न विभागों, निगमों, बोर्डों और स्थानीय निकायों में रिक्त पदों को भरना आदि मांगों को सरकार के समक्ष रखा है। इस मौके पर भामसं के महामंत्री मंगतराम नेगी और उपाध्यक्ष मनोज राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed