{"_id":"5b12e5664f1c1bf46e8b5dbb","slug":"21527965030-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुल्लू पम्प लगाने वालों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टुल्लू पम्प लगाने वालों पर कसा शिकंजा
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुट गांव में तीन टुल्लू पंप जब्त किए
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। उठाऊ पेयजल परियोजना संसारपुर टैरेस के तहत पड़ते गांवों में टुल्लू पंप के इस्तेमाल पर कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लोगों ने पेयजल पाइप से टुल्लू पंप लगाने की शिकायतें की थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता डाडासीबा प्रवीन शर्मा ने शनिवार को टीम बनाकर छापामारी की। इस टीम में कनिष्ठ अभियंता मोहन लाल, इंद्रजीत, रघुवीर सिंह, बलविंद्र सिंह, प्रधान रीडी सतवीर सिंह और पंच सुरिंद्र सिंह ने लोगों के घरों में छापामारी कर कुट गांव में तीन टुल्लू पंप जब्त किए। इसके अलावा तीन नल सील किए गए। कनिष्ठ अभियंता मोहनलाल ने कहा कि गर्मी के दिनों में टुल्लू पंप लगाकर लोगों को पीने पानी की समस्या को और बढ़ाया जा रहा है।