{"_id":"5b0af58b4f1c1b926e8b4fab","slug":"21527444875-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू, मंडी व हमीरपुर की टीमों का सेमीफाइनल प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू, मंडी व हमीरपुर की टीमों का सेमीफाइनल प्रवेश
Updated Sun, 27 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू, मंडी और हमीरपुर की टीमें सेमीफाइनल में
डीएफए शिमला और ऊना के बीच होगा अंतिम क्वार्टर फाइनल
आज होगा प्रदेश स्तरीय अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता समापन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। आईटीआई शाहपुर के खेल मैदान में चल रही प्रदेश स्तरीय अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में मंडी, हमीरपुर और कुल्लू की टीमों ने प्रवेश किया है। रविवार को साई अकादमी कांगड़ा की टीम डीएफए हमीरपुर से बराबर रहने के बावजूद सेमीफाइनल से बाहर हो गई। अंक तालिका में ऊपर रहने पर डीएफए हमीरपुर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची। दूसरे मैच में डीएफए कुल्लू ने सोलन को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि डीएफए मंडी, डीएफए कांगड़ा को 3-0 से हरा कर सेमीफाइनल में पहुंची। वहीं, डीएफए शिमला और डीएफए ऊना के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले के बाद चौथी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसडीएम शाहपुर जगन ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस मौके पर फुटबाल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश छेछा, ऑल इंडिया मैच कमिश्नर तपिश थापा, नरेंद्र राणा, राकेश चौहान, विजय शमशेर भंडारी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।