{"_id":"59860cd74f1c1b234c8b46c4","slug":"21501957335-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचरुखी-नडली सड़क हुई बारिश से क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचरुखी-नडली सड़क हुई बारिश से क्षतिग्रस्त
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचरुखी (कांगड़ा)। इलाके में हो रही भारी बारिश के चलते पंचरुखी की टटैहल पंचायत के गांव नडली को जाने वाली सड़क कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस सड़क के किनारे गिरे ल्हासों से कई घरों को खतरा भी पैदा हो गया है। नडली गांव को जाने वाली सड़क कई वर्षो बाद गांव के लोगों को नसीब हुई थी, लेकिन, बारिश के कहर से यह सड़क कई जगहों से टूट गई है। इससे गांव का संपर्क यातायात से टूट गया है।
यह सड़क पंचरुखी से नडली तक करीब नौ किलोमीटर बनी है। इस सड़क में गिरे ल्हासों से कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। इन घरों के पास विभाग ने जल्द कोई इंतजाम नहीं किया तो लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वार्ड पंच सतीश कुमार और किशोरी लाल ने कहा कि सड़क के किनारे डंगे न होने से कई घर ढहने के कगार पर हैं। इन लोगों का कहना है विभाग को इस बारे पत्र लिख कर अवगत करवाया है, लेकिन कहीं से कोई भी मौके पर नही पहुंचा है। ऐसी ही बारिश होती रही तो लोगों को बेघर होने की चिंता सता रही है। उधर, पंचरुखी लोक निर्माण विभाग के एसडीओ आरके शर्मा का कहना है कि लोगों की समस्या को देखते हुए ठेकेदार को लिखित आदेश दे दिए हैं, ताकि वहां पर रिटर्निंग वाल लगाई जाए। पहले भी विभाग नेे ड्रम लगाकर भूस्खलन को रोकने की कोशिश की है।