{"_id":"5cace2ddbdec22143556778e","slug":"201554834141-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने छोटा भंगाल में आलू की बिजाई में करवाई देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने छोटा भंगाल में आलू की बिजाई में करवाई देरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटा भंगाल में आलू की बिजाई में 20 दिन की देरी
मौसम ने करवाई देरी, फसल पर पड़ेगा असर
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्थान (कांगड़ा)। मौसम के बदले मिजाज ने जिला कांगड़ा की दुर्गम घाटी छोटा भंगाल और चौहार घाटी में आलू की बिजाई में देरी करवा दी है। घाटी में करीब 20 दिन देरी के बाद आलू की बिजाई शुरू हो पाई है। इससे निकट भविष्य में आलू की फसल पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
घाटी के किसान चमेल, राम सिंह, अशोक, कृष्ण, तारा चंद, मान सिंह और मंगत राम ने बताया कि इस बार आलू बिजाई देरी से हो रही है। इसका कारण पिछले दिनों लगातार हुई भारी बारिश है। घाटी में पहले बर्फबारी और बाद में बारिश के कारण आलू की बिजाई शुरू नहीं हो पा रही थी। घाटी से 60 से 70 हजार क्विंटल आलू हर साल जुलाई से दिसंबर तक विभिन्न मंडियों में जाता है। वहीं घाटी के कई किसान ऐसे हैं, जिनका पूरा साल का गुजारा आलू की खेती से ही चलता है।