{"_id":"5a8c5f1d4f1c1ba3378b51da","slug":"201519148829-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला अस्पताल में गायनी ओपीडी बंद होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला अस्पताल में गायनी ओपीडी बंद होने के आसार
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सूबे की जयराम सरकार भी कांग्रेस की राह पर चल रही है। इस प्रकार प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों को शुरू करने के लिए पूर्व सरकार ने अन्य अस्पतालों से डॉक्टरों को उठाया था। उसी प्रकार अब भाजपा सरकार भी कर रही है। जोनल अस्पताल धर्मशाला के एकमात्र गायनी विशेषज्ञ डॉ. अनुराग शर्मा और आंख रोग विशेषज्ञ श्रुति शर्मा का तबादला हमीरपुर कर दिया है। अब धर्मशाला अस्पताल की गायनी ओपीडी और आई ओपीडी में बुधवार से बंद हो जाएगी। दूसरा आंख रोग विशेषज्ञ प्रशिक्षण के चलते 28 फरवरी तक बाहर है, जबकि गायनी में तो कोई चिकित्सक नहीं रहा है। पिछले साल तक धर्मशाला में दो गायनी विशेषज्ञ थे, जिसमें से एक का तबादला पहले ही हो गया था। जोनल अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. दिनेश महाजन ने कहा कि गायनी व आंख रोग विशेषज्ञ का हमीरपुर मेडिकल कालेज को तबादला हो गया है।
बाक्स
परिवार नियोजन शिविरों पर असमंजस
इस महीने स्वास्थ्य विभाग ने जो परिवार नियोजन शिविर तय किये थे। अब उन शिविरों पर असमंजस पैदा हो गया है, क्योंकि इन शिविरों में धर्मशाला अस्पताल के गायनी विशेषज्ञ ने ही सेवाएं देनी थी। अभी फरवरी महीने के पांच परिवार नियोजन शिविर तय थे और मार्च में 12 शिविर होने वाले थे। जिनकी तिथि अभी तय नहीं थी।