{"_id":"5a242e934f1c1b6a118b5a46","slug":"201512320659-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरलपट सड़क बनीं परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरलपट सड़क बनीं परेशानी का सबब
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबागांव (कांगडा़)। विकास खंड लंबागांव के सरालपट गांव के लिए के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क लोगों की सुविधा की बजाए अब परेशानी का सबब बन गई है। क्योंकि, सड़क की उचित मरम्मत न होने से सड़क में दोपहिया वाहनों चालकों में जहां दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है, वहीं राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण करीब 80 लाख रुपये से हुआ है। सड़क पर इतनी धनराशि खर्च होने के बाद भी इसकी हालत सही नहीं है। सड़क का निर्माण कार्य 2013 में शुरू हुआ था। सड़क के पक्की होने के बाद ही इस सड़क की तारकोल उखड़ना शुरू हो गई। अब सड़क पर बार-बार तारकोल से पैच लगाए जा रहे हैं। उन पैचों पर कोई सीलकोट नहीं किया जा रहा। नतीजन किसी वाहन के गुजरने पर पैच में डाली गई बजरी उखड़ रही है। स्थानीय लोगों संजय चौहान, रवि कुमार, सुरेश कुमार, सुरिंदर कुमार, अमर सिंह, राकेश कुमार, मिलाप चंद, डिंपल कुमार, पुरुषोत्तम लाल और मान सिंह आदि का कहना है कि इस सड़क पर लोक निर्माण विभाग बार-बार पैच लगाकर केवल खानापूर्ति कर रहा है। क्योंकि जो पैच लगाए जा रहे हैं, उनके ऊपर कोई सीलकोट नहीं किया जा रहा। इससे इन पैचों की बजरी उखड़कर सड़क पर बिखर रही है, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है। उधर, लोक निर्माण विभाग जयसिंहपुर के एसडीओ संदीप भटनागर ने बताया कि सड़क ठेकेदार के माध्यम से बनवाई गई है। पांच साल उसके अधीन ही यह सड़क रहेगी। यदि ठेकेदार ठीक से काम नहीं कर रहा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।