{"_id":"59ce91104f1c1bf3538b5081","slug":"201506709776-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिन्ना नहर का झूठा श्रेय ले रही कांग्रेस : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिन्ना नहर का झूठा श्रेय ले रही कांग्रेस : पठानिया
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ेनूरपुर(कांगड़ा)। पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य राकेश पठानिया ने कांग्रेस पर पूर्व भाजपा सरकार में स्वीकृत विकास परियोजनाओं का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है। नूरपुर में पत्रकार वार्ता में पठानिया ने कहा कि फिन्ना सिंह नहर परियोजना मंजूर करवाने में कांग्रेस का कोई योगदान नहीं है।
स्व. फिन्ना सिंह के पुत्र दिलावर सिंह की मौजूदगी में पठानिया ने दावा किया कि फिन्ना सिंह नहर परियोजना भाजपा की देन है। उन्होंने दस्तावेज पेश करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में 1984, 1985 और 1986 में मात्र सर्वेक्षण के लिए 50-50 हजार का बजट रखा गया और ये सर्वेक्षण रिजेक्ट कर दिए। अपने कार्यकाल में उन्होंने इस प्रोजेक्ट को प्रदेश सरकार के साथ केंद्रीय जल आयोग से मंजूर करवाया और सभी औपचारिकताएं पूरी करवा कर तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से इस परियोजना का शिलान्यास करवाया। उन्होंने कहा कि विधायक अजय महाजन इस प्रोजेक्ट को अपने पिता स्व. सत महाजन का ड्रीम प्रोजेक्ट बता कर इसका राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चुनौती दी है कि फिन्ना सिंह नहर परियोजना को लेकर वे दस्तावेजों के साथ किसी भी मंच से खुली बहस करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि तीन साल के भीतर फिन्ना सिंह नहर परियोजना तैयार होनी थी, लेकिन पांच साल बीतने के बावजूद अभी तक सुरंग का काम भी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही फिन्ना सिंह नहर परियोजना में कुछ संशोधन कर इसके निर्माण में तेजी लाई जाएगी। इस मौके पर स्व. फिन्ना सिंह के पुत्र दिलावर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा फिन्ना सिंह नहर को लेकर राजनीति की है। इस मौके पर नूरपुर मंडल भाजपा महासचिव बलवीर डोगरा, सचिव सिकंदर राणा और जिला पार्षद महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।