फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जिले में बने 32 हजार नए मतदाता

जिले में बने 32 हजार नए मतदाता

Fri, 29 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिले में बने 32 हजार नए मतदाता
धर्मशाला। जिले में विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 32,282 नए मतदाताओं का पंजीकरण किया गया है। 15 सितंबर को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिला में कुल 11,52,241 मतदाता हैं। इनमें 5,67833 महिला और 5,84408 पुरुष मतदाता हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश वर्मा ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 16 से 30 सितंबर तक पुन: विशेष अभियान चलाकर पात्र मतदाताओं का नाम दर्ज करने के लिए घर-घर जाकर अलख जगाई जा रही है। अभी तक करीब 8 हजार पात्र लोगों ने पंजीकरण फार्म भरे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को वोट के महत्व के बारे में जागरूक और मताधिकार का उपयोग करने को प्रेरित करने के साथ ही ईवीएम और वीवीपीएटी के इस्तेमाल पर भी शिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावों को निष्पक्ष एवं शांतिप्रिय तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी कमेटियों का गठन कर लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 1553 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ओल्ड एज होम दाड़ी में स्थापित मतदान केंद्र का संचालन पूरी तरह दिव्यांग कर्मियों की ओर से किया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए हर विस क्षेत्र में दो मतदान केंद्र पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा संचालित होंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. रमेश छाजटा ने बताया कि जिला में 291 संवेदनशील और 162 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए हैं, जहां केंद्रीय पैरामिलिट्री बल तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि चुनावों में अंतराज्यीय नाकों पर भी पैरामिलिट्री के जवान तैनात किए जाएंगे तथा राज्य की सीमाओं पर भी उनकी मोबाइल यूनिट तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘कांगड़े दी शान, वोटां दी उड़ान’
मतदान जागरूकता के लिए ‘लोगो’ जारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनावों को लेकर जन-जागरूकता के लिए तैयार विशेष ‘लोगो’ जारी किया। आम नागरिकोें से सीधे जुड़ाव के लिए इसमें कांगड़ी बोली में जागरूकता संदेश लिखा गया है। वर्मा ने ‘रखना नी मने विच कोई संकोच, हुण जांची सकदे पाईके अपणा वोट’ और ‘कांगड़े दी शान, वोटां दी उड़ान’ के संदेश वाले लोगो जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed